धूमधाम से मनाया गया स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान का स्थापना दिवस

झांसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के स्थापना दिवस पर संगठन की बैठक इं रामकुमार सोनी की अध्यक्षता एवं रामबिहारी सोनी तुक्कड़ के विशिष्ट आतिथ्य में हुयी। बैठक में समाज की उन्नति एवं स्वर्णकार समाज के युवक- युवतियों के विषय में चर्चा की गयी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के तृतीय वर्ष में प्रवेश करने करने पर हर्ष प्रकट किया गया। समा में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह स्वर्णकार, महासचिव उदय सोनी, डा. प्रमोद सोनी, वीरेन्द्र बरसैया, कामता प्रसाद सोनी, जी.पी. सोनी एड , दिवाकर सोनी, दिलीप सोनी ,जितेन्द्र सोनी, अशोक सोनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.