एसएसपी झाँसी द्वारा शुक्रवार परेड, पुलिस लाइन एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झांसी: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की गई। तत्पश्चात पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसके उपरांत क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, यूपी-112 सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार में रखे शस्त्रों, कारतूसों तथा अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, उपकरणों एवं कार्यालय व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उनके समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान शाखाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक एवं प्रशासनिक निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.