वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा ड्यूटी के दौरान बारिश से बचने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को वितरित किए गए रेनकोट
झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को रेनकोट वितरित किए गए।
इस अवसर पर एसएसपी झाँसी ने कहा कि विपरीत मौसम में भी यातायात पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। वर्षा के दौरान ड्यूटी के समय उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें, इसी उद्देश्य से रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं।
साथ ही उन्होंने सभी यातायात पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन कराने तथा वर्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।जनपद झाँसी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.