राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0' का झांसी में शुभारंभ, समझौते से होगा लंबित मुकदमों का निस्तारण

झांसी: न्यायालयों में वर्षों से लंबित मुकदमों को आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाने के लिए जिले में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0' का शुभारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) तथा सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के निर्देशानुसार यह विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान 01 अगस्त से 30 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। सचिव  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी श्रीमती ईशा त्रिपाठी ने बताया कि  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी श्रीमती कमलेश कच्छल  के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित शमनीय मुकदमों को मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से दोनों पक्षों की रजामंदी से हल कराना है। सचिव श्रीमती ईशा त्रिपाठी ने बताया कि मध्यस्थता प्रक्रिया से विवादों का समाधान होने पर दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है। इसमें मुकदमों की लंबी प्रक्रिया और कटुता समाप्त होती है, जिससे दोनों पक्षों के रिश्ते पुनः सुदृढ़ होते हैं। उन्होंने आम जनमानस एवं समस्त वादकारियों से अपील की है कि वे न्यायालयों में लंबित अपने समझौते योग्य मामलों को मध्यस्थता केंद्र, झांसी में संदर्भित कराकर इस राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.