कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस
झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित दांडी चौराहे पर क्रांति दिवस मनाया गया उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भारत में जिस अलख को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जलाया और जो क्रांति देश में बापू लेकर आए आज हम लोगों ने उसको क्रांति दिवस के रूप में मनाया है और देश के लिए बापू की दी गई कुर्बानियों को याद किया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि 8 अगस्त को मुंबई के जिस मैदान से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव रखा उसको व्यापक रूप से 9 अगस्त 1942 को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है आज हम लोगों ने भी इसे क्रांति दिवस के रूप में मनाया हैं जिस तरह गांधी जी ने हिंदुस्तान से अंग्रेजों को बाहर फेंकने का काम किया था आज उसी तरह जरूरत है इन अंग्रेजों की तरह काम करने वाली सरकार को भी प्रदेश और देश की सत्ता से बाहर करने का काम किया जाए इस क्रांति दिवस के अवसर पर हम लोग प्रण लेते हैं कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश की जनता जिस तरह कांग्रेस की तरफ देख रही है उससे निश्चित ही हम भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेंगे।
उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल शंभू सेन पार्वती चौधरी सोम त्रिवेदी शाहनवाज खान शेखर नलवंशी शीलू वर्मा दिनेश कुमार वर्मा इरफान अब्बासी यथार्थ करोटिया शाहरुख खान पवन राज ठेकेदार सागर सोनकर जाकिर खान दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.