डेकॉन सोलर सिस्टम का सभासद अमित राय ने फीता काटकर किया शुभारंभ
झांसी। डेकॉन सोलर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्रतिष्ठा का शुभारंभ वार्ड नंबर 3 भट्टा गांव में क्षेत्रीय सभासद अमित राय ने फीता काटकर किया। संचालक अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि डेकॉन सोलर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के शुभारंभ से क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा उन्हें अब सोलर सिस्टम लगवाने के लिए झांसी तक नहीं जाना होगा गांव में ही सारी सुविधा क्षेत्र वासियों को उपलब्ध होगी ।इस प्रक्रिया में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और सब्सिडी भी 15 दिन के अंदर आ जाती है।सरकार भी सोलर सिस्टम लगाने पर जोर दे रही है ताकि बिजली की खपत कम हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को और फौजियों के लिए विशेष छूट रहेगी। हमारे यहां हर कंपनी के सोलर सिस्टम उपलब्ध है। मुख्य अतिथि अमित राय ने कहा कि मैं अभिषेक तथा एमडी अतुल जैन को बधाई देता हूं कि जिन्होंने गांव के अंदर इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ करके क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी ज्यादा से ज्यादा सोलर सिस्टम लगाने पर जोर दे रही है और सब्सिडी दे रही है। क्षेत्र के लोगों से में अपील करता हूं कि जितना हो सके सोलर सिस्टम लगवाएं ताकि हम बिजली की खपत को कम कर सके। इस अवसर पर एमडी अतुल जैन, काशी प्रसाद, घनाराम निराला, अशोक राजोतिया, शिवम चौधरी, राजेश राय, कंचन पाल,श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती सुलेखा, शिवानी, रितिक, पूर्व सैनिक नितेश यादव, अर्जुन, सुनील कुमार,नितीश कुमार, कौशल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
No Previous Comments found.