झाँसी में मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती

झाँसी l वीरांगना एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती के अवसर पर झाँसी में  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव दीपाली रायकवार कई कार्यक्रमो में शामिल हुईं,
 
सर्व प्रथम हरदास शिवालय रायकवार समाज के मंदिर पर उनके छायाचित्र पर माला अर्पण एवं प्रसाद वितरण किया इसके बाद 
आईटीआई पर   माल्यार्पण कर शुल्पाहार 
कराया, इसके अलावा 
 
पहुंच नदी पर शोभा यात्रा व कलश यात्रा में शामिल हुईं 
 
सीपरी बाजार स्थित हरदास शिवालय मंदिर में कोर  कमेटी और मंदिर कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गय।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव दीपाली रहीं 
उन्होने फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस दौरान वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्ष और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना किया और वंचित एवं शोषित वर्गों की आवाज उठाने का काम किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूलन देवी के बताए रास्ते पर चलने तथा समाज में समानता और न्याय के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके कैलाश कुमार रायकवार, विक्की चौरसिया, वंदना चौधरी, सुमित रायकवार, भगवान दास रायकवार, राम सेवक, विजय बाथम, अशोक रायकवार, महेश रायकवार, राकेश रायकवार, मुकेश रायकवार, सालिग़राम रायकवार, लक्ष्मण रायकवार, संतोष रायकवार, मनीषा करौसिया, सीमा श्रीवास्तव, किरन यादव, जूही खान, मैदा यादव, हर्ष रायकवार, रिंकी रायकवार, आनंद रायकवार, शोभा यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.