मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में स्टेनोग्राफर पद पर पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
झाँसी: उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा निर्गत विभिन्न पत्रों एवं परिपत्रों के अनुपालन में मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, झाँसी में स्टेनोग्राफर के पद पर जिला न्यायालय एवं शासन से सेवा निवृत्त ऐसे कर्मियों की पुनर्नियुक्ति की जानी है, जिन्हें स्टेनोग्राफर का कार्य करने का अनुभव हो तथा जिन्होंने सिविल न्यायालय अथवा राज्य सरकार के किसी अन्य विभाग में कार्य किया हो। पूर्व में किसी मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में उक्त पद पर कार्य कर चुके सेवा निवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पीठासीन अधिकारी/नियुक्ति अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने बताया कि उक्त पद पर पुनर्नियुक्ति के लिए जिला न्यायालय अथवा राज्य सरकार के किसी भी विभाग से सेवा निवृत्त तथा सभी अर्हताएं रखने वाले कर्मचारियों से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्ति हेतु सेवा निवृत्त कर्मी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 28 अगस्त 2026 को सायं 04 बजे तक कार्यालय, मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, झाँसी को प्राप्त करा सकते हैं। पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया अथवा पुनर्नियुक्ति पर अन्तिम निर्णय का अधिकार नियुक्ति प्राधिकारी/पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, झाँसी को होगा।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.