33वीं वाहिनी पीएसी में उत्साहपूर्वक मनाया गया "हर घर तिरंगा अभियान 26
झाँसी: देश एवं प्रदेश के नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित करने एवं राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव को जनभागीदारी आंदोलन के रूप में सफल बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2022 से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए "वंदे मातरम्" के तृतीय चरण के साथ "हर घर तिरंगा अभियान-2026" को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी में सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा (आईपीएस) के नेतृत्व में 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश के सभी हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "राष्ट्र प्रथम" के मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायी संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए प्रत्येक नागरिक को देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। तिरंगा यात्रा वाहिनी आरटीसी कार्यालय से प्रारंभ होकर पुलिस मॉडर्न स्कूल, गेट नंबर-05, प्रशासनिक कार्यालय एवं गेट नंबर-01 होते हुए संपन्न हुई। यात्रा के दौरान तिरंगा फहराते हुए बैंड वादन के साथ "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानायक प्रथम सैफुद्दीन बैग (DySP), सहायक सेनानायक द्वितीय प्रदीप कुमार (DySP), शिविरपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.