हैहय कलचुरी महासभा की बैठक, झांसी होटल चौराहे पर स्थापित होगी सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की मूर्ति

झांसी। आज अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के तत्वावधान में  राजेन्द्र राय आबकारी ठेकेदार के मुख्य आतिथ्य में और प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में एक मीटिंग हवाना रेस्ट्रो में आयोजित की गई । जिसमें समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान श्री शहस्त्रबाहु अर्जुन जी की मूर्ति झाँसी होटल चौराह पर स्थापित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया 
जो कि शीघ्र प्रारंभ होगा ।  
कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई ।
 जिसमें अखिल भारतवर्षीय हैहय कल्चुरी महासभा के जिलाध्यक्ष  पुष्पेंद्र राय  द्वारा प्रदेश नेतृप्त की सहमति के साथ जिले की कार्यकारिणी में कुछ पदों पर नियुक्ति की गई । जिसमें बृजेंद्र राय शिवाजी नगर को जिला महामंत्री पद पर व  पंकज राय जी छनियापुरा को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है यह उनकी समाज सेवा को देखते हुए किया है । और आपके उज्जवल भविष्य की कामना की । 
इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष  सुमित राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय पहलवान,  महेश राय पूर्व जिलाध्यक्ष, हिरदेश राय पूर्व अध्यक्ष,  नरेश राय,  सुरेंद्र राय,  प्रमोद राय,  जगजीवन राय पूर्व प्रधान,  राकेश राय पूर्व प्रधान ,  नरेंद्र राय,  राममिलन राय , 
अंकित राय, युवराज राय आदि उपस्थित रहे ।
सभी समाजिक बंधुओं का हृदय से आभार।
 समाज की एकता, सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.