प्राचीन हनुमान मंदिर को अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग
झांसी। बाहर दतिया गेट स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता के साथ क्षेत्र वासियों ने कार्यवाही की मांग की है। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाहर दतिया गेट निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में अत्यंत प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर के नाम से एक ट्रस्ट बना है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने मंदिर पर कब्जा कर लिया है। मंदिर के अंदर चाय,गुटखा आदि का सेवन कर झूठे गिलास मंदिर में पड़े रहने देते हैं, सुन्दर काण्ड के समय मुँह में गुटका खाये रहते है जो सनातन धर्म के विरूद्ध है। आरोप है कि मंदिर की दान पेटी को अपने घर ले जाकर गुपचुप तरीके से खोल लेते हैं और चढ़ावे की धनराशि उजागर नहीं की जाती है। मोहल्ले वासियों को कथा कराने के लिये चाबी नहीं दी जाती है। विरोध करने पर झूठे मुक़दमे में फसाने की धमकी दी जाती है। क्षेत्र वासियों ने मंदिर में से कीमती पीतल की मूर्तियां, दान पेटी का पैसा चोरी व रामायण आदि चोरी की जाँच उपरांत मंदिर की व्यवस्था व दान पेटी की चाबियां मंदिर कमेटी के सुपुर्द कराए जाने की मांग एसएसपी से की गयी है।
No Previous Comments found.