राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड़ होंगे बुन्देलखण्ड में कांग्रेस के प्रभारी

झांसी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तर प्रदेश में संगठन को धार देने के लिए नवनियुक्त ए आई सी सी  सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राजस्थान के सादुलशहर विधानसभा से पूर्व विधायक  जगदीश चंद जांगिड़  को बुंदेलखंड जोन का प्रभार सौंपा गया है। 
 
       वह बुन्देलखण्ड जोन के अंतर्गत झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, इटावा, औरैया, कन्नौज , कानपुर व कानपुर देहात जिला में ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। 
      जांगिड़ के बुन्देलखण्ड जोन के प्रभारी बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.सुनील तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, उमाचरण वर्मा, शहनबाज़ हुसैन, पवन राज ,  मुकेश साहू , कमल जैन, हरिशंकर बाल्मीकि व महमूद खां आदि ने हर्ष जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बुन्देलखण्ड में कांग्रेस संगठन को  मजबूती प्राप्त होगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.