हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर राजेश साहू क्लब ने कराया कार्यक्रम
झांसी : हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर झांसी महानगर के राजेश साहू क्लब की ओर से महिला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने तीज पर्व से जुड़ी पारंपरिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर पर्व की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण अमित साहू रहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों के महत्व की जानकारी मिलती है। आधुनिकता के दौर में अपनी परंपराओं और संस्कारों को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ ही उन्हें एक-दूसरे से संवाद और मेलजोल का अवसर भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। क्लब के अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े पर्वों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश साहू क्लब की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री मति शालिनी साहू, श्रीमति भारती साहू, श्रीमति आरती साहू, श्री मति शिवा साहू, श्रीमति प्रतीक्षा साहू, श्रीमति, प्रेम लता, मनीषा राठौर, शैली साहू, श्रीमति पूजा यादव, अनु अग्रवाल, प्रज्ञा साहू, सालू साहू, समेत कई सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.