सीपरी बाजार को विरासत बाजार घोषित करो, बुंदेलखंड क्रांति दल ने डी एम को सौंपा ज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार सब्जी मंडी के गरीब पटरी दुकानदारों को नगर निगम झांसी द्वारा जबरन हटाने के प्रयास के विरोध में आज बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन सौंपा गया।
 
ज्ञापन में कहा गया कि सीपरी बाजार सब्जी मंडी लगभग 50 वर्षों से संचालित है और सैकड़ों गरीब परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी है। भारत सरकार के पथ विक्रय आजीविका संरक्षण अधिनियम, 2014 एवं उत्तर प्रदेश के वर्ष 2017 के संबंधित प्रावधानों के अनुसार 50 वर्ष से अधिक पुराने प्राकृतिक बाजारों को विरासत बाजार के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए। अतः सीपरी बाजार को विरासत बाजार घोषित कर गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।
 
कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी छीनकर कोई विकास नहीं किया जा सकता। नगर निगम को पहले दुकानदारों की बात सुननी चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। सीपरी बाजार को विरासत बाजार घोषित कराने एवं गरीब दुकानदारों को न्याय दिलाने तक बुंदेलखंड क्रांति दल का संघर्ष जारी रहेगा।
 
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, स्वतंत्र जनता राज पार्टी अध्यक्ष घनश्याम कोरी, भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी अध्यक्ष पंकज रावत, मो. नईम मंसूरी, अमर सिंह, अज्जू खान, जगदीश विश्वकर्मा, राज सिंह शेखावत, अरविंद सिसोदिया, प्रमोद सिंह शेखावत, गुलाब सिंह चौहान, दीपक सिंह परिहार, जमीन हुसैन, जुबेर खान, मो. सुहेल खान, दुर्गा प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पटरी दुकानदारों में खेमचंद्र कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, समीर खान, शमशुद्दीन, जाकिर खान, हाजी रसूल खान, ताहिर हुसैन, जावेद राइन, विमला देवी, सावित्री कुशवाह, शकुंतला देवी, प्रेमा बाई, प्रेम खटीक एवं नीरज खटीक सहित अनेक दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.