20 अगस्त को झांसी में निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा, 101 दिव्यांग और रानी लक्ष्मीबाई के वेश में 101 महिलाएं होंगी शामिल

झांसी। आज युवा बुंदेलखंड  संगठन के अध्यक्ष सत्यम महाराज की  अध्यक्षता में एवं कांवड़यात्रा समिति के अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शृंगीऋषि के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 20 अगस्त 2026 को होने वाली विशाल कावड़ यात्रा के संबंध में सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में संजीव श्रृंगीऋषि ने सभी को अवगत कराया कि 101 दिव्यांग कांवड़यात्रा को लेकर आगे आगे चलेंगे यात्रा में 101
महिलाएँ रानी लक्ष्मी बाई के वेश में यात्रा में शामिल होंगी। बड़ी संख्या में अघोरी और भगवान भोलेनाथ के स्वरूप शामिल होंगे जो कि यात्रा में आकर्षण का केंद्र होंगे, 
बैठक में कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए युवाओं ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में सिद्धेसरपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य, हरिओम पाठक जी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुबोध गोवरेले
 संजीव अग्रवाल लाला वरुण जैन गौरव चौधरी, गौरव सनोरिया प्रियांश श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, राजा सेन, कुणाल खटीक अजय रावत, सतेंद्र रायकवार, आयुष दुबे, रुद्र यादव निखिल साहू सागर मेडिकल ,शिवा, यशराज सिंह
डिंकू सिन्धी, अभिषेक कुशवाहा, अंकित अहिरवार जितेंद्र कोस्टा, शिवम नायक, अमित साहू सुमित साहू। प्रियम  नामदेव आर्यन अहिरवार राजेन्द्र कुशवाहा। कमलेश अयवार, भूपेन्द्र सिंह, वालो, भानु, पवन रायक्वार, सौरव सैनी राजेश पाल आशीष केसरिया आदि उपस्थित रहे संचालन प्रियां श्रीवास्तव ने किया एवं आभार संगठन के कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.