होडिंग फाड़ने वाले सपा के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला एवं विश्व प्रताप यादव पर मुकदमा दर्ज

झांसी l विगत रोज भाजपा पार्षद द्वारा महानगर के विभिन्न चौराहों पर अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी की लगाई गई विवादित होडिंग को लेकर लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा यह होर्डिंग फाड़ दी गई थी। उक्त प्रकरण को लेकर  आज  भाजपा पार्षद ने होडिंग फाड़ने वालों के विरुद्ध थाना नवाबाद में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बताते चलें कि वार्ड नंबर 3 भट्टा गांव के पार्षद एवं भाजपा नेता अमित राय ने महानगर के विभिन्न चौराहों पर होडिंग्स लगवाई थी जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की तस्वीर थी और दोनों के मुंह पर टेप लगा हुआ था यह होर्डिंग में दर्शाया गया था कि झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं।होडिंग्स लगते ही समाजवादी पार्टी के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो जिला अध्यक्ष युवा जनसभा विश्व प्रताप यादव जिला अध्यक्ष भोजला बृजेंद्र यादव सहित तमाम सफाईयों ने यह होर्डिंग फाड़ दी थी इसको लेकर शुक्रवार को रात्रि में काफी विवाद हुआ और मामला थाना नवाबाद तक पहुंच गया। इस प्रकरण में शनिवार को पार्षद अमित राय ने थाना नवाबाद पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है जिसमें होल्डिंग फाड़ने वालों के विरुद्ध  सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शाम को बृजेंद्र यादव भोजला जिला अध्यक्ष सपा एवं विश्व प्रताप यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैl इस दौरान पार्षद बंटी राजा, अरविंद खटीक, राहुल कुशवाहा, कप्तान राय, राहुल तिवारी ,शशिकांत, सत्यम यादव ,पंकज झा, प्रियंका साहू, आशीष तिवारी, शिव यादव, सुनील नेनवानी, कल्याण श्रीवास, अलका श्रीवास सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.