स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को वितरित कीस्टेशनरी, शिक्षा के लिए किया प्रेरित
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहयोग्यम फाउंडेशन की ओर से आर्य कन्या विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री व अन्य उपहार वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू रहे, जबकि अध्यक्षता सहयोग्यम फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू ने की। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
अमित साहू ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में छोटा, लेकिन सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर मोती साहू, ऋषि तिवारी, राहुल साहू, मुदित साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.