आर्य कन्या महाविद्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

झांसी । आर्य कन्या महाविद्यालय, सीपरी बाजार, झाँसी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव जी का स्वागत महाविद्यालय की एन0सी0सी0 प्रभारी डॉ0 शारदा सिंह व एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव  ध्वजारोहण किया गया । और राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह निरंजन द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन भी किया गया। 
इस अवसर पर प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य प्रबंधक डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव  उपाध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र सिंह , उप-प्रबन्धक डॉ0 केशभान सिंह पटेल , कोषाध्यक्ष श्री लखनलाल श्रीवास्तव ,  चन्द्रप्रकाश मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण, संस्कृत गीत, देशभक्ति गीत, कविता तथा सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में मुस्कान नायक, शोभना, गरिमा, स्नेहा, वैष्णवी, पूर्वा, कविता यादव, स्नेहा ठाकुर, सोनू, निष्ठा, कंचन एवं उनके समूह तथा प्रियंका सहित अनेक छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों में सहभागिता की।
मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव  ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं में शिक्षा, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।
 महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह निरंजन ने सभी अतिथियों, प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव  ने छात्राओं से राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
समारोह का संचालन डॉ. दीपमाला दुबे ने किया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.