कुमकुम सिसोदिया के सिर पर सजा हरियाली तीज क्वीन का ताज दिव्तीय रूचि शुक्ला व सपना जैन रहीं तृतीय
झांसी।अखण्ड सौभाग्य प्राप्ति के रूप में मनाये जाने वाले "हरियाली तीज" पर्व पर सनफ्रॉन अशोक सिटी महिला मण्डल के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत चौरसिया पत्नी डॉ प्रभात चौरसिया व मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ रूचि जैन पत्नी डॉ निर्देश जैन के आतिथ्य में किया गया। श्रावण मास में रिमझिम फुहारों के साथ, प्रकृति के श्रृंगार और उल्लास के पर्व हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वप्रथम राजस्थानी परिधान में रंगीलो राजस्थान की संस्कृति के रंगों में रंगें, झूलों की पींग, घूमर की थाप और मेहंदी की महक के साथ कला के प्रदर्शन ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मनोरंजक खेल,हरियाली क्वीन प्रतियोगिता,हँसी मजाक का तड़का व आज परिवेश में परिवार में होने वाली विभिन्न समस्याओं पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूकता का भी संदेश दिया गया।
कई चरणों में सफलता हासिल कर कुमकुम सिसोदिया ने हरियाली क्वीन के ताज पर कब्जा जमाया ,रूचि शुक्ला दिव्तीय व तृतीय स्थान पर सपना जैन रहीं। वन्दिता अग्रवाल की अध्यक्षता एवं
निशी चौरसिया के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ शिव व पार्वती जी की आरती से किया गया। पति-पत्नी प्रतियोगिता में भावना सोनी एवं श्रद्धा पाठक विजेता रही। वेस्ट इस्माइली प्रतिभा यादव, वेस्ट कास्ट्यूम में सुनीता यादव ने बाजी मारी।कई ग्रुप गेम्स एवं सोलो परफॉर्मेंस के साथ ही सनफ्रॉन' अशोक सिटी महिला मण्डल" की पदाधिकारियों ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति कर समां बांध दिया।आभार पुष्पा निरंजन ने व्यक्त किया।इस अवसर पर अनीता सिंह, साधना व्यास, ऋचा तिवारी, नीलम सिंह,निशी चौरसिया, वंदिता अग्रवाल ,अनीता वर्मा,पुष्पा निरंजन आदि के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
No Previous Comments found.