दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को 10 वर्ष कठोर कारावास व 65,000 हज़ार के जुर्माने की सजा

झांसी: दिनाँक 26.01.2016 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पूँछ पर  मु.अ.सं. 13/2019 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त के संबंध में झाँसी पुलिस एवं ए0डी0जी0सी0 द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही थी, जिस क्रम में आज न्यायालय स्पेशल पाक्सो एक्ट जनपद, झाँसी,  द्वारा अभियुक्त आशीष उर्फ नितिन पुत्र रामसनेही नि0 ग्रा0 सेसा थाना पूँछ, जनपद-झाँसी को 10 वर्ष कठोर कारावास व  65,000 हज़ार रु. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
दण्डित कराने में ए0डी0जी0सी0 श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी, विवेचक निरीक्षक विजय सिंह, कोर्ट मोहरिर का0 रोहित कुमार व कोर्ट मोहर्रिर म0का0 दीक्षा सिंह पैरोकार का0  अमित कुमार थाना पूँछ, जनपद झाँसी का विशेष योगदान रहा।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.