अभियान चलाकर धारा-67 के वादों करें निस्तारण, दबंग पर हो सख्त कार्यवाही- गौरांग राठी

झांसी: तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस की गंभीरता का बोध होना जरूरी है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस टाॅप पर शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण पर शीर्षतम स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी, शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों को आईजीआरएस एप डाउनलोड करते हुए इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम आफिस में आकर आईजीआरएस पोर्टल को देखें, प्राप्त आख्या का निरीक्षण करें यदि आख्या गुणवत्ता विहीन है तो स्वयं आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर धारा-67 के वादों पर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में  धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि में श्रीमती अजब देवी पत्नी मुकेश कुमार ग्राम परवई पोस्ट पुनावली कलां ब्लॉक बड़ागांव जिला झाँसी की निवासी हूँ। मेरा परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार है तथा मेरे परिवार के पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है एवं मेरा परिवार वर्तमान में बारिश के ख़राब मौसम में भी एक मिटटी के कच्चे घर तथा उसपर तिरपाल की छत के सहारे दिन गुजारने को मजबूर है, बरसात और ठण्ड के मौसम में परिवार व बच्चों को बेहद कठिनायों का सामना करना पड़ता है। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हम स्वयं से पक्का मकान बनवा सकें।उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले 3-4 वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर अनेकों बार दस्तावेज जमा किए हैं लेकिन हर बार सर्वे होता है फोटो खीची जाती है और उससे आगे कुछ पता नहीं चलता है कि मेरा आवास क्यों नहीं आ रहा है ग्राम स्तर के अधिकारी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पूछने पर सूची में नाम होने की बात कहते हैं, लेकिन अभी तक मेरा आवास नहीं आया है। प्रार्थी ने बताया कि मेरे घर की स्थिति की पुनः जाँच एवं सर्वे करवा कर मेरे परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मेरा पक्का घर बनवाने (सूची में नाम जोड़ने) की कृपा करें। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीडिओ एडियो को निर्देश दिए कि मौके पर स्वयं जाकर दिए गए निर्देशों के क्रम में विस्तृत जांच करवाना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन से पूर्व जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सीओ प्रिया सिंह संयुक्त रूप से बुन्देलखण्ड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) मैं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रमाण पत्र पाने वाले लेखपाल मोनिका रावत, जवाहर सिंह,  रवीन्द्र उपाध्याय,आकांक्षा सिंह, सपना यादव,कल्याण सिंह, रोहित राय, तपस्या गौतम, कुणाल साहू, धर्मेन्द्र सिंह आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सीओ प्रिया सिंह, तहसीलदार सदर विवेक कुमार, नायब तहसीलदार झांसी मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार बबीना अजीत यादव एवं नायब तहसीलदार रक्सा अवनीश कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.