राशन वितरण की डेडलाइन में बदलाव,अब 25 अगस्त तक मिलेगा निशुल्क राशन
झांसी: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) के निःशुल्क वितरण की तिथि 25 अगस्त, 2026 तक विस्तारित कर दी गई है। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 03 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक कांवड़ यात्रा के कारण कतिपय जनपदों में खाद्यान्न का उठान एवं वितरण कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो सका। इसी के दृष्टिगत शेष पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने हेतु माह अगस्त, 2026 के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की तिथि 18 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त, 2026 तक कर दी गई है। 25 अगस्त तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। साथ ही मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 18 अगस्त के साथ-साथ 25 अगस्त, 2026 को भी उपलब्ध रहेगी। लाभार्थियों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.