कोविड-19 में कार्यरत रहे कार्मिकों को पुनः समायोजित होने का मिला अवसर, सीएमओ कार्यालय में 25 अगस्त तक करें आवेदन

झांसी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 ईसीआरआरपी-1 के अन्तर्गत कोविड कार्मिकों के पुनः समायोजन के संबंध में कोविड काल में कार्यरत रहे ऐसे अभ्यर्थी/अल्पकालिक/संविदा/आउटसोर्स मानदेय के आधार पर कार्यरत रहे कोविड कार्मिक, जिन्होंने कोविड काल में न्यूनतम 03 माह (90 दिन) की सेवाएं दी हैं तथा जिनका अभी तक समायोजन नहीं हुआ है और जो अपना पुनः आउटसोर्स के माध्यम से समायोजन चाहते हैं, वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उ०प्र० के निर्देशानुसार कोविड काल के दौरान कार्यरत रहे ऐसे कार्मिकों को सूचित किया है कि वह पुनः समायोजन हेतु आवेदन पत्र के साथ कोविड-19 व्यूएसआरओ कोड बेस प्रमाण पत्र, जो जनपद के सीएमओ द्वारा निर्गत किया गया हो, नियुक्ति पत्र तथा समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज कार्यालय जिला चिकित्सा अधिकारी, झांसी में प्रत्येक दशा में दिनांक 25 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को सायं 05 बजे तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कोविड-19 कार्मिक जिनका कोविड-19 व्यूएसआरओ कोड बेस प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ है, वह जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई, सीएमओ कार्यालय झाँसी से सम्पर्क कर निर्धारित प्रारूप पर अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के मोबाइल नम्बर 8005193059 अथवा लेखाकार के मोबाइल नम्बर 7521881696 पर कार्यालय अवधि में सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित कोविड कार्मिकों से अपील की है कि वह दिनांक 25 अगस्त 2026 तक आवश्यक अभिलेखों सहित अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि पुनः समायोजन की प्रक्रिया में उनका आवेदन सम्मिलित किया जा सके।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.