अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त पर्यवेक्षक हिना कावरे ने संपन्न की संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शहर कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक

झांसी । आज शहर कांग्रेस कमेटी के कैंपस कार्यालय सर्व नगर कॉलोनी गेट नंबर 2 सी पी मिशन कंपाउंड पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक हिना कावरे के मुख्य आतिथ्य एवं नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य में संगठन सृजन की अहम बैठक संपन्न हुई उक्त अवसर पर नवनियुक्त पर्यवेक्षक हिना कावरे ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का संगठन सृजन अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि संगठन में सुधार हो और अगर बदलाव की जरूरत हो तो बदलाव हो उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों से एवं एक-एक कार्यकर्ता से भेंट की जिससे कि कार्यकर्ता अपनी सीधी बात मुझ तक रख सकें उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में की गई छोटी छोटी गलतियों को भी हमें सुधारना है और जल्द से जल्द एक मजबूत और बेहतर संगठन तैयार करना है नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि हम लोग अपने नए पर्यवेक्षक के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और निश्चित ही ऐसा करने से आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग विजय हासिल करेंगे शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज कैंपस कार्यालय में जो बैठक हम लोगों ने रखी थी उसमें पर्यवेक्षक जी ने एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से वन टू वन भेंट की उनके सुझावों को सुना और उनकी बात अपने शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का वादा भी किया संगठन में जो भी संभव सुधार या बदलाव होगा हम लोग उसे स्वीकार करते हुए नई ऊर्जा के साथ झांसी विधानसभा में आने वाले चुनाव में जीत हासिल करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।उक्त अवसर पर योगेंद्र सिंह पारीछा भरत राय पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू सुनील तिवारी पार्षद शफीक मकरानी पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन राजकुमार सेन शंभू सेन मजहर अली महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी अखिलेश गुरुदेव पंकज मिश्रा अशोक कंसोरिया वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सोहन तिवारी जे के दोहरे सुरेंद्र यादव रामकृष्ण कुशवाहा पार्वती चौधरी एम सी वर्मा चौधरी जमाल शैलेश चतुर्वेदी अशोक कौशल प्रवेश सचान घनश्याम वर्मा युवराज सिंह यादव नफीस मकरानी मीजान मकरानी शेखर नलवंशी दिनेश कुमार वर्मा शाहरुख खान अजय तिवारी शिखा तिवारी डा काशीराम भिटौरिया डॉक्टर पप्पू राम सहाय दीपा यादव शकुंतला देवी शमीम बेगम नीरज सेन सूरज प्रकाश राय हरिओम बृजवासी बृजमोहन बृजवासी रजनी शाक्य स्टेला मसीह प्रीति श्रीवास महक श्रीवास रोबिश खान यथार्थ करोठिया निखिल कनौजिया दिव्यांश चौधरी नूरुद्दीन खान जावेद बबुआ संजीव गुप्ता राजकुमार फौजी इदरीश खान मुन्ना सुरेंद्र श्रीवास मुमताज खान शेख अरशद अफजल सिद्दीकी शरीफ खान दयाल दास समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.