अधूरे पुल का निर्माण कार्य जल्द कराये जाने की मांग

झाँसी। पालर गांव के पास रनगुवा रोड पर अधूरे पड़े पुल के कार्य से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द कराये जाने की मांग की है।
 
जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गौरारी, रनगुवां, परसर, पाली आदि गांवो के बच्चे पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उऩ्हे परेशानी हो रही है। ठेकेदार से पुल का कार्य जल्द पूर्ण करने की बात पर ठेकेदार द्वारा अभद्रत का व्यवहार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान दशरथ ने बताया कि ग्रामीणों को पिछले 06 माह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराकार उनकी समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की है। इस दौरान महेन्द्र, छोटोलाल, लखन सिंह, जयचन्द्र, राजेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.