विद्या भारती वॉलीबॉल में विजयी 4 छात्राओं का विवेक निरंजन एकैडमी में भव्य सम्मान
झाँसी। विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकैडमी के तत्वाधान में विद्या भारती के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं का सम्मान समारोह विवेक निरंजन वॉलीबॉल कोर्ट में
मुख्य अतिथि सुधीर सिंह महानगर जिलाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि मीरा निरंजन,कपिल विरसेंनिया,जिला उपाध्यक्ष भाजपा,सत्येंद्र खरे,सहजेंद्र बघेल ,जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा ने की।
उक्त टूनामेंट में विवेक निरंजन खेल अकादमी की चार छात्रायें कु सीमा कुशवाहा, कुमकुम राजपूत,भावना कुशवाहा एवं नैंसी राजपूत जो कि सरस्वती विद्या मंदिर दतिया द्वार में अध्यनरत है का अतिथियों द्वारा शॉल ,श्री फल ,माला, गिफ्ट मेडल देकर भव्य स्वागत किया गय़ा ।
उन छात्राओं का चयन विद्या भारती की पूर्वी क्षेत्र की टीम में हुआ है औऱ उन्हें नेशनल में खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पवन सरावगी, कृष्ण चंद तिवारी, मनीष वर्मा, वीर सिंह राजपूत,विजय प्रजापति,राहुल, सिद्धेश दुबे,अनिल पटेल,रवि परिहार, रंजीत परिहार,सुरेश रैकवार,सुमित व्यास ,रिया साहू,सारांश राज,आदर्श,समर, अवनीश यादव,खुशी कुशवाहा,आरती कुशवाहा,पायल कुशवाहा,अंजली कुशवाहा,अभी राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन सचिव रामकिशन निरंजन ने एवं आभार विवेक निरंजन खेल अकादमी अध्यक्ष अवधेश निरंजन में व्यक्त किया।
No Previous Comments found.