नगर आयुक्त ने वार्ड 22 बिजौली की सहारिया बस्ती का किया निरीक्षण, नाली, आवास और स्ट्रीट लाइट के दिए निर्देश `

झांसी। आज नगर आयुक्त महोदया द्वारा वार्ड नं. 22 बिजौली में  रिलायंस पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित सहारिया बस्ती का निरीक्षण किया गया, जिसमंे उक्त बस्ती में वहां के निवासियों द्वारा नाली निर्माण की आवश्यकता बतायी गयी जिस पर मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि आवश्यता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया गया कि मौके का निरीक्षण करते हुए पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से नियमानुसार लाभान्वित किया जाए। साथ ही बिजौली में वार्ड ऑफिस के समीप नगर निगम की खाली भूमि पड़ी है जिसके सम्बन्ध मंे निर्देशित किया गया कि उक्त भूमि की माप कराते हुए तार फेन्सिंग/ बाउण्ड्रीवॉल बनाकर सुरक्षित किया जाए। 
इसके पश्चात नगर आयुक्त महोदया द्वारा बिजौली के निरीक्षण के दौरान वहां निवासित व्यक्तियों द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर नगर आयुक्त महोदया द्वारा अवर अभियन्ता (वि0/यॉ0) को निर्देश किया गया कि उक्त स्थल पर आवश्यकतानुसार लगे विद्युत पोलों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। 
उक्त निरीक्षण में सुश्री तान्या, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी द्वितीय,  राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, डॉ राघवेन्द्र सिंह पशुकल्याण अधिकारी, श्रीमती नीना सिंह अधिशासी अभियन्ता,  विपिन कुमार सहायक अभियन्ता,  देवीलाल शर्मा अवर अभियन्ता,  कल्याण सिंह अवर अभियन्ता (वि0/यॉ0), श्रीमती स्नेहलता सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.