माटीकला के पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा सम्मान,बेतवा क्लब में होगा मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

झाँसी:  परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी रामकिशोर ने अवगत कराया है कि मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 अगस्त 2026 को बेतवा क्लब, झाँसी (रेलवे स्टेशन रोड) में किया जाएगा। मंडल के सभी जनपदों के परम्परागत कारीगर, जिन्होंने माटीकला पुरस्कार हेतु आवेदन किया हो, अपने-अपने प्रदर्श/उत्पाद लेकर प्रातः 10:30 बजे बेतवा क्लब, झाँसी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दिनांक 25 अगस्त 2026 को फाइन आर्ट के विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक डिजाइन के बर्तन, मूर्ति निर्माण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य माटीकला से जुड़े पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक डिजाइन एवं तकनीकों से परिचित कराकर उनके उत्पादों को अधिक आकर्षक एवं बाजारोपयोगी बनाना है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ने झाँसी मंडल के सभी सम्मानित शिल्पकारों एवं माटीकला के पारंपरिक कारीगरों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने प्रदर्शों के साथ बेतवा क्लब, झाँसी में उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। अधिक जानकारी के लिए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, झाँसी से संपर्क अथवा मोबाइल नंबर 7408410797 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.