रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार
झाँसी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, झाँसी जितेंद्र कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी द्वारा रेल संपत्ति चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई रेल संपत्ति बरामद की गई है।
अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर पूर्व में चोरी की गई रेल संपत्ति से संबंधित दो अन्य मामलों में भी चोरी का माल बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान चोरी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
क्र.| नाम व पता
1.| पंकज अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सत्तार, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
2.| दीनानाथ पुत्र आसाराम, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना प्रेमनगर, जिला झाँसी
3.| जितेंद्र पुत्र भगवान दास, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना प्रेमनगर, जिला झाँसी
4.| ओमकार पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना प्रेमनगर, जिला झाँसी
5.| दीपक वाल्मीकि, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना प्रेमनगर, जिला झाँसी
बरामदगी का विवरण
क्र.| बरामद वस्तु| मात्रा
1.| इलायची| लगभग 400 किलोग्राम
2.| होजरी| लगभग 60 किलोग्राम
3.| चोरी में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो| 01
4.| अपाचे मोटरसाइकिल| 01
5.| पल्सर मोटरसाइकिल| 01
बरामद माल का अनुमानित मूल्य
₹4,29,000/- (लगभग चार लाख उनतीस हजार रुपये)
अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संबंधित व्यक्तियों को प्रकरण में वांछित किया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
उक्त कार्रवाई निरीक्षक योगेश के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी की टीम एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
No Previous Comments found.