"संगठन को नई ऊर्जा, जनसेवा को नई दिशा — क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का झाँसी महानगर में हुआ भव्य अभिनंदन"

झांसी। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष  रामकिशोर साहू जी के झांसी महानगर आगमन पर सिविल लाइन मंडल में प्रथम आगमन के अवसर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन होटल प्रभा में किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने उत्साह, आत्मीयता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में तथा भाजपा महानगर झांसी अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में मनमोहन गेड़ा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत उन्हें शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा बुन्देलखण्ड की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पारंपरिक अभिनंदन समारोह के अवसर पर  रामकिशोर साहू को मॉं पीतांबरा माई का चित्रपट स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किया 
 
इस अवसर पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता का दायित्व केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। उसे समाज के बीच जाकर जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “सरकार और जनता के बीच कार्यकर्ता एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाएं। घर-घर जाएं, लोगों की समस्याएं सुनें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। संगठन की पहचान सेवा, संवाद और समाधान से होनी चाहिए।”
 
स्वागत उद्बोधन में मनमोहन गेड़ा ने कहा कि रामकिशोर साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करता आया है और आने वाले समय में इस भावना को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर झांसी अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष का झांसी आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है।
इस अवसर पर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में रवि शर्मा ने कहा कि रामकिशोर साहू का मार्गदर्शन संगठन के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ उनके जीवंत संवाद में निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष  एवं मंडल प्रभारी अभिषेक जैन, मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता , पार्टी के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए मनमोहन गेड़ा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, सहयोग और सहभागिता ने इस अभिनंदन समारोह को आत्मीयता एवं भव्यता प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक अग्रवाल पीएनबी, एच  एन शर्मा, इंजीनियर के डी गुप्ता, मुन्नालाल मिश्रा, वैदेही शरण सरावगी, विक्रांत सेठ बंटी, नवीन श्रीवास्तव, राजेंद्र अग्रवाल रामबाबू शर्मा ,अतुल मिश्रा, आकाश नीखरा, राजेंद्र शर्मा ,भरत सेठ, श्रीराम सेठ, दीपक मलैया,अमर गुप्ता आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.