कावड़ यात्रा से वातावरण हुआ शिवमय

झाँसी। श्रावण मास के चलते आज महारानी लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय से झाँसी कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो गोविंद चौराहा स्थित मडिया महादेव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। महानगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक के संरक्षण, नगर विधायक रवि शर्मा एवं बुंदेलखंड कावड़ यात्रा के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषी के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम की अध्यक्षता में निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व जितेन्द्र नरवरिया, रामकिशन निरंजन एवं मनीषा नरवरिया ने किया। कावड़ यात्रा जेल चौराहा, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, झोकन बाग, गोविंद चौराहे होते हुए मड़ियन महादेव मंदिर पर पहुंची, जहां सभी कांवड़ियों ने भोले बाबा पर जलाभिषेक किया। मंदिर के महंत रामेश्वर उपाध्याय  और विदेय उपाध्याय ने विधिवत पूजन कराकर जलाभिषेक कराया। कावड़ यात्रा का दुकानदारों ने जगह-जगह फूल बरसा स्वागत किया। झांसी कावड़ यात्रा का उद्देश्य सनातन एवं हिंदू जनमानस को जागरूक करना है।  इस अवसर पर उमेश, मुकेश यादव, अशोक नरवरिया, निविया नरवरिया, पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र पूरी, सुनीता पुरी गोस्वामी, अजय यादव, मोहन यादव, कुंज बिहारी गुप्ता, अशोक अग्रवाल पीएनबी, रितु परिवार, उमेश, सुभाष पुरवार, अशोक बिलगैया, प्रीति मल्होत्रा, राकेश मल्होत्रा, अमित तिवारी, आरती तिवारी, आराधना मोदी, आरपी मोदी ,लता सोनी ,कल्पना सोनी, प्रिया सोनी, राजू सोनी, हरीश अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल ,नीलम रैकवार ,उर्मिला नरवरिया, राम, सुजल ,श्याम, प्रियांशु , ऐश्वर्या, बुलबुल, पार्थ नरवरिया, डॉ तनीषा नरवरिया, नैंसी राजपूत, सिद्धि यादव ,खुशी यादव, माही कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, भावना कुशवाहा, आशी सेन, बरसा, सोनू , तनु, वैष्णवी पाल, अभी,राहुल,  बलबीर, राहुल, सोनू, नितिन, बसु, बासुदेव, दीपक कनौजिया, रामकुमार श्रीवास्तव रामू भैया ,संजय श्रीवास्तव, दीप्ति यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति कावड़ यात्रा संयोजक जितेंद्र नरवरिया जीतू व रामकिशन निरंजन ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.