खत्री महासभा के चुनाव, कमल सहगल बने अध्यक्ष
झाँसी। आज अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जातिरत्न कमल कृष्ण मेहरौत्रा के निर्देशानुसार झाँसी खत्री सभा के जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय महामंत्री व चुनाव प्रभारी विजय खन्ना तथा चुनाव अधिकारी प्रकाश राजवधा एवं कन्हैया कपूर की देखरेख में हुई। नामांकन प्राप्ति तथा जांच के अन्तर्गत केवल एक नामांकन कमल सहगल का प्राप्त होने तथा जांच में सही पाये जाने पर कमल सहगल को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा होते ही सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर खत्री सभा झॉसी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान राष्ट्रीय महामन्त्री विजय खन्ना ने अपने उद्द्बोधन में कहा कि मेरे द्वारा अपने कार्यकाल में खत्री समाज को एक पहचान दिलाने में जो मुझे सहयोग मेरी कार्यकारिणी द्वारा दिया गया, मैं उसका हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। उन्हीं के प्रयास से झॉसी खत्री सभा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उसी का परिणाम है कि खत्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुख्य चुनाव अधिकारी बनाकर एक कठिन कार्य चुनाव कराने का झॉसी खत्री सभा को सौंपा गया और झॉसी खत्री सभा की पहचान के कारण बड़े-बड़े शहरों को छोड़कर झॉसी जैसे छोटे शहर से राष्ट्रीय महामंत्री का पद भी झॉसी को प्रदान किया गया है। झॉसी में खत्री सभा को उठाने में उन सभी का अभिनन्दन करता हूँ, जिनके सहयोग से हमने अपने समाज के कार्यक्रम सफलतापूर्वक कराये हैं। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कमल सहगल द्वारा समाज को आश्वासन दिया गया कि हमारा प्रयास पूर्व अध्यक्ष विजय खन्ना द्वारा लगाये गये पौधे को और हरा-भरा करने का रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को निरंतर विकास के पद पर ले जाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समाज के जो लोग नाराज हैं, उन्हें भी मनाया जाएगा। समाज में एकजुटता पैदा की जाएगी, ताकि समाज को राजनीतिक भागीदारी भी मिल सके। अन्त में सभी का आभार होटल ऋषभ के मालिक कमल राज द्वारा व्यक्त किया गया।
No Previous Comments found.