24 को निकलने वाली 10 वीं विशाल कांवड़ यात्रा होगी विकास कांवड़ यात्रा

झांसी। पारीक्षा से चिरगांव हर वर्ष निकलने वाली विशाल कांवड़ यात्रा इस बार भी विशाल रूप के साथ निकलेगी। इस बार कांवड़ यात्रा में होंगे विकास के मुद्दे। कांवड़ यात्रा को विकास यात्रा के नाम से निकालते हुए भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक तो किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष बुंदेलखंड के विकास पर प्रमुख मांगो को कांवड़ यात्रा के माध्यम से रखा जाएगा। 
कांवड़ यात्रा के आयोजक एडवोकेट अनूप कुमार शिवहरे देहाती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लगातार नौ वर्षों ओरछा से हजारों कांवड़िया जल लेकर चिरगांव साव का बाग रामनगर में भोलेनाथ जलाभिषेक करते है। यह आयोजन पिछले नौ वर्षों से वह लगातार करते चले आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 24 अगस्त को कांवड़ विकास यात्रा निकाली जाएगी। इस कांवड़ यात्रा में भगवान के स्वरूप, डीजे, घोड़े बग्गी के साथ हजारों लोग कांवड़ लेकर चलते है। लेकिन इस बार उन्होंने कांवड़ यात्रा को दूसरा नाम देते हुए कांवड़ विकास यात्रा नाम दिया है। उनका कहना है कि  कांवड़ के साथ अब बुंदेलखंड में विकास कराने का मुद्दा भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली मांग बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को सेंटर यूनिवर्सिटी बनाया जाए। दूसरी मांग बीड़ा के विकास के लिए माल वाहक जहाज कॉमर्शियल एयरपोर्ट बनाया जाए। रानी की झांसी को काशी जैसा पर्यटन हव बनाया जाए। बुंदेलखंड की गरीब जनता के लिए aiims चाहिए। झांसी को शिक्षा के क्षेत्र में विश्व पटल पर लाया जाए। Iim, iit की स्थापना की जाए। बुंदेलखंड के लोगों को बुंदेलखंड में नौकरी के लिए सौ प्रतिशत हिस्सेदारी चाहिए। छात्र संघ चुनाव की मांग। सहित कई मांगो को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.