नवांगतुक एसएसपी से मिले सीपरी बाजार के व्यापारी किया स्वागत एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा

झांसी। सीपरी बाजार के व्यापारियों ने नवांगतुक एसएसपी महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं, व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।
व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि एसएसपी महोदय के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा व्यापारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा !             इस मौके पर अजय चडडा, प्रवेश यादव , मनीष अग्रवाल,अनिल बबेले सुमित उपाध्याय, यासीन खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.