झांसी भाजपा कार्यालय में पहली बार धूमधाम से मना रक्षाबंधन उत्सव, 250 से अधिक बहनों ने बांधा रक्षासूत्र

झांसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर पहली बार ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया गया। महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक बहनों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं सफलता की कामना की। वहीं उपस्थित भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके मान-सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि परस्पर विश्वास, स्नेह और सामाजिक एकता का पावन पर्व है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और परिवार है, जहां संस्कार और सामाजिक सरोकार सर्वोपरि हैं। बहनों का यह स्नेह पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं, बहनों व जनप्रतिनिधियों के लिए मिष्ठान वितरण व सहभोज का आयोजन भी किया गया।
 
इस भव्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल,महानगर पदाधिकारी: जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल (लाला), कपिल बिरसौनियां, विनीत खटीक, मीनू राजावत, चित्रा सिंह,सोशल मीडिया संयोजक , चेतन ओझा, आशीष उपाध्याय डायरेक्टर उत्तरप्रदेश सहकारी बैंक,मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक,राजेश पाल , धीरज गोस्वामी, मुकुल द्विवेदी, सौरभ बाजपेयी,राजेंद्र गुप्ता, अखिलेश तिवारी, कमलेश परिहार,महिला मोर्चा के कार्यकर्ता श्वेता पाराशर, प्रतिभा कुलकर्णी, नूपुर पाठक, सीमा शर्मा, शशि साहू, दीपाली नौगरेया, गीतमाला नौगरेया, दीपा कुशवाहा, पूनम, पुनीता, अंजू गुप्ता,अनिल सेन, अनुराग अहिरवार, मुकेश मौर्या (छोटू), मंगलम दुबे, रेहान अहमद, सोनू सिद्दीकी, पंकज राय, अनुराग पाखरे, मनोज श्रीवास, राजेश पाल, रवि राजपूत, चित्रांक द्विवेदी, संतोष दुबे, नवनीत दीक्षित, मोहित शर्मा,पूनम नीलम सुमन राजकुमारी प्रीति रूबी मेघा पलक पूजा कविता रश्मि नेहा दीपिका सोनाली दंपति मीनाक्षी कलावती शैलजा रिशु, हिना परी,नंदिनी मुस्कान सोनम डमरू वटी आसमा पिंकी पार्वती कलावती राजेश्वरी,सुमन मीरा रिहाना राशि साहू,
कस्तूरी राजेश्वरी मीनाक्षी दुबे राधिका पूर्व ऋषिका अवंतिका  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.