किसानों से धान खरीद हेतु 04 क्रय केंद्र अनुमोदित
झांसी: जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से होने वाली धान की खरीद हेतु जनपद झांसी में 04 धान क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है।
उन्होंने बताया कि तहसील मोंठ के अन्तर्गत विकासखंड चिरगांव के लिए धान क्रय केंद्र विपणन शाखा चिरगांव प्रथम व धान क्रय केंद्र विपणन शाखा चिरगांव द्वितीय मंडी परिसर चिरगांव तथा विकास खण्ड मोंठ के लिए धान क्रय केंद्र विपणन शाखा मण्डी परिसर मोंठ तथा धान क्रय केंद्र विपणन शाखा समथर उपमंडी परिसर, समथर में धान क्रय केंद्र बनाए गए है।जिलाधिकारी ने सम्बन्धित संस्था प्रभारी/क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल अनुमोदित क्रय केंद्रों को निर्धारित स्थान पर स्थापित करते हुए धान खरीद से सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं यथा बोरा, कृषकों की सुख-सुविधाएं व धनराशि आदि की उपलब्धता समय से पूर्ण कराते हुए नियमानुसार धान खरीद सुनिश्चित करायें।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.