रक्षाबंधन पर्व पर दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्साह,बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी,भाई ने दिया रक्षा का वचन
सकरार झांसी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूरे सकरार क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में बहनों की भारी भीड़ देखने को मिली। मिठाई की दुकानों और राखी की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी चलती रही।
घरों में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, तो भाइयों ने भी जीवनभर रक्षा करने का वचन देकर बहनों को उपहार भेंट किए। कई जगहों पर दूर-दराज से बहनें अपने मायके राखी बांधने पहुंचीं।
इस अवसर पर थाना सकरार परिसर में भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र की महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
वहीं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी त्योहार को लेकर भारी भीड़ देखी गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह अतिरिक्त बल तैनात किया था।
रिपोर्टर अंकित साहू
No Previous Comments found.