नमिता के सिर पर सजा सोलह श्रृंगार क्वीन का ताज झांसी की कविता को मिला तीसरा स्थान

झांसी। श्रावण मास के अंतिम दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीकृष्ण चौरसिया झांसी द्वारा सोलह श्रृंगार क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्चना चौरसिया ने बताया कि आन लाइन आवेदन प्रक्रिया के अन्तर्गत संपूर्ण देश के प्रतिभागियों में उत्तर प्रदेश से अधिक संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। 
विभिन्न चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता में सोलह श्रृंगार क्वीन का ताज नमिता चौरसिया लखनऊ के सिर पर सजा।कृतिका चौरसिया मथुरा द्वितीय, कविता चौरसिया झांसी एवं सुषमा चौरसिया लखनऊ तृतीय रही।प्रियंका, अलका, पूर्णिमा,निधि चौरसिया ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। 
संचालन एवं आभार व्यक्त अर्चना चौरसिया ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.