बसपा को झटका: पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार ने थामा सपा का दामन, अखिलेश के सामने ली सदस्यता
झांसी। बहुजन समाज पार्टी में कभी कद्दावर नेता और मंत्री रहे रतन लाल अहिरवार पुत्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गएl शनिवार को उन्होंने लखनऊ सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता लीl लखनऊ से लौट के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं शुरू से ही अंबेडकरवादी था आज मैं जो कुछ भी हूं संविधान की बदौलत हो बाबा साहब की देन हूं और जो पार्टी बाबा साहब के संविधान को कुचलने का काम करेगी उसको नष्ट करने का काम करेगी उसमें हेर फेर करेगी ऐसी पार्टी में मेरे रहने का कोई औचित्य नहीं है।समाजवादी पार्टी ने जो संविधान बचाओ अभियान चलाया है जो पीडीए चलाया है उसके अंतर्गत शेड्यूल कास्ट बैकवर्ड सभी जातियों को सम्मान मिलेगा सभी जातियों से ही मिलकर देश चलेगा। जब देश आजाद हुआ था बाबा साहब ने संविधान में व्यवस्था की थी कि धर्म को राजनीति में नहीं लपेट जाएगा। रतनलाल ने कहा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव 300 सीटें जीतने जा रहे हैं यदि वोट चोरी नहीं हुई तो उन्हें उन्हें 300 सीटें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। अखिलेश यादव एक सुलझे नेता है मुलायम सिंह यादव जी ने जो संस्कार अखिलेश यादव को दिए हैं वह जनता को पसंद आ रहे हैं।उन्होंने कहा जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर हजारों लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
No Previous Comments found.