संतानों को संस्कार वान बनायें:विशाश्री माताजी

झांसी। अतिशय क्षेत्र करगुवांजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के उन्तीसवें दिन सोमवार को गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने मंगल देशना देते हुये कहा कि माता पिता  स्वयं भक्ति भाव पूर्ण आचरण करते हुए अपने बच्चों को संस्कार वान बनायें। आचार्य मानतुंग स्वामी ने भक्तामर काव्य के माध्यम से नारी शक्ति की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जिस प्रकार आकाश‌ की सभी दिशाओं में तारागण निकलते हैं परन्तु पूर्व दिशा ही सूर्य को जन्म देती है। उसी प्रकार करोड़ों माताओं ने सन्तानों को जन्म दिया है पर आप जैसे तीर्थंकर को भी एक पुण्य शाली मां ने ही जन्म दिया है जिससे उस मां की कोख पूज्यनीय और‌ बंदनीय हो गयी। उन्होंने मातृशक्ति का आवाहन किया कि वे घर में केवल‌ गृहस्थी का काम करते हुए अपनी अंतिम सांस का उत्सर्ग न करें बल्कि समय निकालकर प्रभु की भाव भरी भक्ति करें और‌ प्रार्थना करें कि यदि उन्हें स्त्री रुप में ही अगला जन्म मिलें तो उन्हें तीर्थंकर की मां बना देना। उन्होंने कहा कि पुत्र तो केवल एक ही कुल का मान बढाता है लेकिन बेटियां दोनों कुलों का मान बढ़ाती हैं।
 इससे पूर्व सोमवार के सिंघ ई हुकुमचंद जैन  , श्रीमती गुणमाला प्रमोद जैन, श्रीमती सविता विनोद जैन ठेकेदार, श्रीमती मीना राकेश जैन, श्रीमती रश्मि नवीन जैन, डा.राक्सी ऋषभ जैन,एड.अनूप जैन,मंगलमय समय जैन, आकांक्षा ई.निमित्त जैन,ई.समर्पण, ई.नमन,ई.अमन एवं समस्त पंचरत्न पड़रा परिवार झांसी ने शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया, माताजी को शास्त्र भेंटकर पाद प्रक्षालन कर समस्त धार्मिक क्रियायें सम्पन्न कराते हुए अर्घ समर्पित किये।
 तदुपरांत पुण्यार्जक परिवारों का माला एवं पगड़ी पहनाकर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।संचालन दिगम्बर जैन पंचायत के महामंत्री कमल‌ जैन लोकपथ एवं करगुवांजी मंत्री एड.शिरोमणी जैन ने संयुक्त रुप से किया।
अंत में राजकुमार जैन बाबा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राजकुमार जैन बाबा,अजय जैन,सुभाष जैन बिजली, विकास जैन रानू राजीव  जैन अहिंसा,विकास जैन,विधि सलाहकार अशोक जैनिथ, ड.जिनेंद्र जैन,अक्षत जैन मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.