वार्ड नं. 3 के पार्षद अमित राय का जन्मदिन धूमधाम से मना, हैहय कलचुरी समाज के लोग रहे मौजूद

झांसी। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  अशोक राय  के आतिथ्य में आज हवाना रेस्ट्रो, झाँसी में वार्ड नंबर 3 भट्टागांव के नगर निगम पार्षद अमित राय  का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
 
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने केक काटकर  अमित राय  को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने समाज की एकता, विकास एवं सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का प्रण लिया। साथ ही समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
 
इस अवसर पर सुमित राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष;  बृजेंद्र राय, जिला महामंत्री;  नरेश राय, हँसारी;  राजकुमार राय लल्ला;  हिरदेश राय;  सुरेंद्र राय, राजगढ़;  सतेंद्र राय;  राहुल राय, सिमराहा;  शैलेंद्र राय;  सोनू राय, सिमराहा;  सुमित राय;  विशाल राय;  अभिषेक राय;  सौरभ राय;  ललित अग्रवाल; चेतन अग्रवाल; निरपेंद्र सिंह चौहान एवं  मनीष पटेल सहित अनेक गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर  अमित राय  को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.