प्रेम नगर मंडल को बूथ स्तर तक मजबूत कर बनाएंगे आदर्श मंडल : सुधीर सिंह

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और अभेद्य बनाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  भाजपा झांसी महानगर के  जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रेम नगर मंडल के बहादुर मैरिज गार्डन पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, नए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत संवाद किया।
 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और नए कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के समन्वय से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रेम नगर मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ मंडल को आदर्श मंडल के रूप में विकसित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से जनसंपर्क, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है। कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क और संवाद से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा जनता के बीच पार्टी की पहुंच और विश्वास और मजबूत होता है।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा:
"कार्यकर्ता और सुदृढ़ बूथ संरचना ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। बूथ की मजबूती ही प्रत्येक चुनावी व सामाजिक विजय का आधार बनती है। कार्यकर्ता निरंतर क्षेत्र में प्रवास करें, आमजन से जीवंत संवाद स्थापित करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाएं।"
 
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं नए कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव, सुझाव एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार साझा किए। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों को सुना और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
कार्यकर्ता संवाद, संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण के संकल्प के साथ प्रेम नगर मंडल को आदर्श मंडल बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कपिल बिरसेनिया, मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि पाल, पार्षद दल नेता नरेंद्र नामदेव, पूर्व जिला मंत्री संजय आनंद, जितेंद्र सिंह तोमर, पार्षद भरत सिंह, हरिओम पाठक, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.