44 भाजपा कार्यकर्ता संभालेंगे जिला में सेवा संकल्प अभियान की बागडोर

 झांसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत  भाजपा कार्यालय में बैठक का  विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विनोद नायक ,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन,जिला मंत्री मीनू राजावत, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मुकुल द्विवेदी उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 2026 आयोजित किया जा रहा है।  
 
कार्यशाला की प्रस्तावना जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ने रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्य, रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। 
 
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के द्वारा सेवा संकल्प अभियान
जिला अभियान समिति में कार्यक्रमवार कार्य विभाजन
निम्न प्रकार से किया आशीर्वाद का दीया (17 सितम्बर):जनप्रतिनिधि  जमुना प्रसाद कुशवाहा (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), संयोजक  हेमंत खंगार (नि मण्डल अध्यक्ष), सहसंयोजक  रवि राजपूत (जिला महामंत्री युवा मोर्चा) मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर):
जनप्रतिनिधि  पवन गौतम (जिला पंचायत अध्यक्ष), संयोजक  अनिरुद्ध दुबे (जिला मंत्री), सहसंयोजक  अंकित साहू (जिला सहकोषाध्यक्ष),  मोहित पोरवाल (जिला सहमीडिया प्रभारी),  शुभम बनर्जी (पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा),  राहुल कुर्मी (जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा)।नमो सेवा - अनकही कहानियाँ (18 सितम्बर से 15 अक्टूबर)जनप्रतिनिधि श्रीमती रमा निरंजन (एम.एल.सी.), संयोजक  बंटी सोनी (सभासद), सहसंयोजक श्रीमती संगीता जोशी (सक्रिय कार्यकर्ता)आँगन मिलना सेवा (25 सितम्बर से 2 अक्टूबर):
जनप्रतिनिधि  अनुराग शर्मा (सांसद), संयोजक श्रीमती सीमा शर्मा (जिला कार्यकारिणी सदस्य), सहसंयोजक  पंकज दुबे (डायरेक्टर अरबन बैंक)।सेवा की कहानी (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर):
जनप्रतिनिधि  बाबू लाल तिवारी (एम.एल.सी.), संयोजक  प्रद्युम्न दुबे (जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ), सहसंयोजक श्री अमित चिरवारिया (पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा)।
 25 साल 25 कहानी (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर):जनप्रतिनिधि  रवि शर्मा (विधायक), संयोजक  देवेन्द्र दुबे (जिला मंत्री), सहसंयोजक  जीतू सोनी (जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ)। सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत का संकल्प (7 अक्टूबर):जनप्रतिनिधि  राजीव सिंह पारीछा (विधायक), संयोजक  मनमोहन गेंडा (क्षेत्रीय सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ), सहसंयोजक  रोहित गोठनकर (नि. जिला मंत्री)।
बडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा (तिथि केन्द्र द्वारा निर्धारित):
जनप्रतिनिधि राजकान्तेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख चिरगाँव), संयोजक  रानू देवलिया (जिला उपाध्यक्ष), सहसंयोजक  सिद्धेश दुबे (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा), सुश्री रात्रि साहू (सक्रिय कार्यकर्ता)।
 सेवा मेरा योगदान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर):जनप्रतिनिधि  बिहारी लाल आर्य (महापौर), संयोजक  आशीष तिवारी (उपसभापति नगर निगम / सभासद), सहसंयोजक श्रीमती गीतामाता गुप्ता (सक्रिय कार्यकर्ता)।
सेवा सेतु अभियान (8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर):जनप्रतिनिधि  रामतीर्थ सिंघल (एम.एल.सी.), संयोजक  आदेश गुप्ता (मनोनीत सभासद), सहसंयोजक धर्म करोसिया (मनोनीत सभासद)।
 सेवा रंग राष्ट्र के संग (7 अक्टूबर):
जनप्रतिनिधि  सुशीला कुशवाहा (चेयरमेन नगर पालिका बरुआसागर), संयोजक  अंकित राजा यादव (जिला मंत्री), सहसंयोजक  विकास शर्मा (जिला सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ)।
 सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज (उत्तर प्रदेश हेतु प्रस्तावित नहीं है):
जनप्रतिनिधि  वीरेन्द्र प्रताप यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), संयोजक  चेतन ओझा (जिला संयोजक सोशल मीडिया), सहसंयोजक  हर्ष जैन (सक्रिय कार्यकर्ता / पूर्व प्रदेश सहमंत्री ए.बी.वी.पी.)।
 सुशासन सेवा संवाद (कार्ययोजना केन्द्र द्वारा प्रस्तावित होगी):
जनप्रतिनिधि  जयदेव पुरोहित (चेयरमेन जिला सहकारी बैंक), संयोजक  विनोद नायक (जिला महामंत्री), सहसंयोजक अशोक कुशवाहा (उपसभासद डी.सी.डी.एफ.)।का संक्षिप्त विवरण बताया एवं अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ने का आह्वान किया।
 
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने  कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर सेवा, संगठन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने अपने कृतित्व से "सेवा" शब्द के मूल भाव को जन-जन तक पहुँचाया है और उसे शासन की संस्कृति बनाया है।प्रधानमंत्री जी के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है। यह त्रिवेणी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  द्वारा दिए गए संस्कारों से निर्मित हुई है, जिन्हें प्रधानमंत्री जी ने अपने आचरण से जीवंत किया है।
अधिकतम पहुँच, अधिकतम सहभागिता, अधिकतम सेवा और उसका प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकतम धरातलीय गतिविधि, सोशल मीडिया का सक्रिय एवं सुनियोजित उपयोग, तथा प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्णता का स्वामित्व, अर्थात, प्रत्येक कार्यकर्ता केवल सहभागी नहीं, अपितु अपने दायित्व का उत्तरदायी संवाहक बने, यही इस अभियान का लक्ष्य है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा और संगठन के विस्तार का व्यापक माध्यम बनाया जाए।
 
कार्यशाला में  पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए तथा संगठन की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही सर्वोपरि’ की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यशाला में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.