विधायक राजीव सिंह पारीछा ने साधु-संतों एवं मंदिरों के महंतों संग देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म
झाँसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों से जुड़े पुजारी, साधु-संत एवं महंत आज झाँसी के खिलौना थिएटर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सभी संत-महात्माओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात सभी ने सनातन हिंदू संस्कृति, भगवान हनुमान की भक्ति एवं पूज्य नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक रूप से अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म की परंपराएँ, संत-महात्माओं का मार्गदर्शन और भगवान हनुमान की भक्ति हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसी फिल्में हमारी धार्मिक आस्थाओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।
उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म सनातन हिंदू संस्कृति, भगवान हनुमान की भक्ति तथा पूज्य नीम करौली बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित है। यह फिल्म दर्शकों को भक्ति, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है।
विधायक ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ इस फिल्म को अवश्य देखें और सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का अनुभव प्राप्त करें।
इस दौरान बबीना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मंदिरों से जुड़े पुजारी, साधु-संत, महंत एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
No Previous Comments found.