अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही एवं मदिरा दुकानों की चेकिंग
झांसी। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.09.2026 को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व सुरेश चौहान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी व थाना पुलिस मोठ एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ के साथ ग्राम इमलिया अमरपुर, हड्ड़ीघर, पोलेबाबा, कांशीराम पार्क के पास व डेरा बरुआपुरा, बम्हरौली, रेव, झबरा, जखनवारा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 380 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 3000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत मध्य प्रदेश राज्य से लगी जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।
No Previous Comments found.