17 सितंबर से शुरू होंगे विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क अभियान- सुधीर सिंह
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा कार्यालय में बैठक का विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सेवा संकल्प अभियान को लेकर सीपरी मंडल की कार्यशाला संपन्न
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सीपरी मंडल की कार्यशाला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा, जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी अभियानों का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, जनसेवा और अंत्योदय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य उनके सेवा भाव और जनकल्याण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अभियान को प्रभावशाली बनाएं तथा प्रत्येक कार्यक्रम को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही बढ़ती है।बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही सर्वोपरि’ की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ‘लाला’ जी एवं अभिषेक जैन मंचासीन रहे। इस दौरान मण्डल महामंत्री विशाल रैकवार, चित्रांक द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह चंदेल, चंद्रप्रकाश वर्मा, संजीव पटेरिया, गोविंद शर्मा, मनोज सिंह, सौरभ बाजपेई, पार्षद प्रीती माहौर, नवनीत दीक्षित, अजय अहिरवार, पंकज सिंह गौर, अशोक दुबे, राजीव कदम,ब्रजेश निगम, नीता माहौर, प्रतिमा कुलकर्णी, सीमा शर्मा, सहित सीपरी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर मंथन किया।बैठक में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
No Previous Comments found.