नाबालिग युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

झांसी- थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम टोडी-फतेहपुर निवासी मलखान सिंह राजावत ने अपने 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र लव सिंह राजावत उर्फ लब्बू के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों के अनुसार लव सिंह राजावत शनिवार रात करीब 12 बजे बिना बताए घर से साइकिल लेकर कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों, मित्रों तथा आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि लव सिंह के नाबालिग होने के कारण पूरा परिवार चिंतित है और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है। उन्होंने थाना टोडी फतेहपुर पुलिस से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। गुमशुदा नाबालिग का हुलिया: लव सिंह राजावत उर्फ लब्बू की उम्र करीब 16 वर्ष है। उसने काली शर्ट और काला ट्राउजर पहन रखा था तथा पैरों में हवाई चप्पल थी। वह घर से साइकिल लेकर निकला था। परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि नाबालिग की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक जांच-पड़ताल एवं कार्रवाई करते हुए उसे जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए।
 
धीरेन्द्र सोनी संवाददाता
C News भारत मीडिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.