कलमकार प्रकोष्ठ ने किया भारत माता पूजन

झाँसी । हिंदी साहित्य भारती ने भारत माता पूजन एवं श्रद्धा समर्पण महोत्सव की श्रृंखला में केंद्रीय कार्यालय होटल द मारवलस में कलमकार प्रकोष्ठ में साहित्यकारों और पत्रकारों ने  भारत माता पूजन कर श्रद्धा समर्पित की ।दीप प्रज्वलन उपरान्त डॉ ब्रजलता मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी और सोनू बाथम ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि हिंदी साहित्य भारती प्रत्येक इकाई के प्रत्येक प्रकोष्ठ में श्रद्धा समर्पण महोत्सव आयोजन में भारत माता की आरती उपरांत श्रद्धा समर्पित करना प्रत्येक भारतीय का राष्ट्रीय कर्तव्य है । 
 डॉ निहाल चंद्र शिवहरे की पुस्तक हाइकु सरिता का विमोचन मंचासीन अतिथियों ने किया ।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में कवि साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से माँ भारती को अपने शाब्दिक श्रद्धा सुमन समर्पित किए ।प्रो. बलभद्र त्रिपाठी, आलोक शांडिल्य, डॉ प्रताप नारायण दुबे,  डॉ वी पी सैनी, कैलाश नारायण मालवीय, राहुल मिश्रा, वैभव दुबे, रवि कुशवाहा, धर्मेंद्र सारांश, सुखराम चतुर्वेदी फौजी, संध्या निगम, तेजभान बुंदेला, कामता प्रसाद प्रजापति, बलराम सोनी, गौरी शंकर सरल, दिनेश शर्मा चिंतक, बद्री पाढरी, विजय शंकर करौलिया, राम बिहारी सोनी तुक्कड़, जी पी वर्मा  मधुरेश आदि ने काव्यपाठ किया । वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अरजरिया कुंदन सोलंकी, आशीष दुवे, प्रभात साहनी आदि उपस्थित रहे ।महानगर अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने संचालन किया और प्रकोष्ठ संयोजक डॉ शरद मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.