70वीं मण्डलीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता
झाँसी। सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज, प्रेम नगर, झाँसी में 70वीं मण्डलीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झाँसी, ललितपुर एवं जालौन के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
प्रधानाचार्य केरोविन अजय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता में मंडलीय सचिव अजय सिंह, जनपदीय सचिव अजय रजक, त्रिभुवन सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, विजय प्रताप, इकबाल, दिनेश पाठक, अजय वर्मा एवं इंद्रेश पाठक उपस्थित रहे।
इनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया गया।
आयोजन में व्यायाम शिक्षक पवन कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा तथा आर. बोहरे, रोनाल्ड पन्त, राजेश त्रिपाठी, मैथ्यू थॉमस, शहजाद मसूद, महेश तिवारी, चंद्रभूषण पाण्डेय, रॉबिंसन दास, महेंद्र कुमार द्विवेदी एवं जूनियर क्लर्क निखिल गुडविन लाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.