जाति जनगणना में पिछड़ी जाति की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: प्रदीप जैन आदित्य
झांसी: आज जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह यादव के संयोजन में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर
कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में अपनाई जा रही प्रक्रिया पर कड़ा एतराज जताया। ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना 2027 में जातियों का नाम दर्ज करने के लिए पूर्व-निर्धारित सूची यानी 'ड्रॉप-डाउन मेनू' का इस्तेमाल होना चाहिए था, लेकिन सरकार द्वारा लोगों से सीधे खुला सवाल पूछकर जाति दर्ज करने का फैसला लिया गया है जो पूरी तरह अनुचित है। इस खुले तरीके से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सही और सटीक संख्या कभी सामने नहीं आ पाएगी। यह ओबीसी समाज की वास्तविक आबादी को दबाने और कम दिखाने की एक बेहद गम्भीर साजिश प्रतीत होती है।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी समाज के हक और हकूक की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ती रहेगी। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि जनगणना की प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत और वैज्ञानिक हो ताकि देश की बहुसंख्यक ओबीसी आबादी को उनकी सही गिनती के आधार पर उनका वाजिब अधिकार मिल सके।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रशासन का ध्यान उजायन गांव की प्रमुख समस्या पीपा पुल को बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुल न होने से गांव के लोगों विशेषकर पढ़ने जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। यदि शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट विवेक बाजपेयी, पी सी सी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, इदरीश खान, डा . बलवान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, आशु ठाकुर, सुरेश नगाइच, सोनल पेट, राजपाल सिंह बुंदेला, मनोज सोनी, शैलेन्द्र कुमार शीलू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
No Previous Comments found.